News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: संविधान शिल्पी बाबा साहेब की मनाई गई जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 14, 2023  |  4:26 PM

458 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: संविधान शिल्पी बाबा साहेब की मनाई गई जयंती

पडरौना,कुशीनगर। भारतीय संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भारत रत्न भीम राव अम्बेडकर की जन्म जयंती पर आज कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन लल्लन मिश्र, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शुक्ला,नगरपालिका परिषद पडरौना के निवर्तमान अध्यक्ष विनय जायसवाल के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल के अलावा भाजपाइयों के समूह ने नगर के कठकुईयाँ मोड़ तिराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। इसके पूर्व नपा कर्मचारियों द्वारा हर दिन की भांति आज भी बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा की धुलाई और साफ-सफाई की गई। इस दौरान श्री मिश्र ने अपने सम्बोधन में बताया कि भारत के

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

सर्वसमावेशी संविधान के शिल्पकार,उत्कृष्ट विधिवेत्ता,अशक्त,शोषित व वंचित समाज के प्रखर स्वर रहे बाबा साहब भारतीय संविधान की आत्मा हैं। भाजपा नेता श्री शुक्ला ने बताया कि बाबा साहेब के संविधान की दूरदृष्टि के कारण ही आज समाज का हर व्यक्ति एकसूत्र में बंधा हुआ है। श्री जायसवाल ने बताया कि नपा पडरौना विगत पाँच वर्षों से लगातार नगर में मौजूद सभी राष्ट्रपुरुषों व महापुरुषों की प्रतिमाओं की प्रतिदिन धुलाई, सफाई और माल्यार्पण कर इन हुतात्माओं को सम्मान देता आया है। साथ ही उन्होंने बताया कि बाबा साहब के संविधान को समय समय पर वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप मजबूती प्रदान करने के लिए उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ देवेंद्र मिश्रा,प्रमोद साहा, बिपिन बिहारी मिश्रा,प्रमोद श्रीवास्तव,भुनेश्वर त्रिपाठी, अजय मिश्रा,प्रदीप पांडेय, गया प्रजापति,अरविंद तिवारी, शुशील शर्मा,संतोष गुप्ता, सोनू यादव,अभय गुप्ता,छोटू गिरी,विकाश चौरसिया,राकेश मद्धेशिया,गोल्डन दीक्षित, अंकित गुप्ता,संतोष चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking