News Addaa WhatsApp Group

पड़रौना: तीन सूत्रीय माँगों को लेकर भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष ने तहसील दिवस पर सौपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 7, 2021  |  1:24 PM

535 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पड़रौना: तीन सूत्रीय माँगों को लेकर भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष ने तहसील दिवस पर सौपा ज्ञापन

पड़रौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद कुशीनगर का किसान अपने गाढ़ी कमाई का रुपया गन्ना लगाने में लगा देता है और दिनरात (24X7) मेहनत करके गन्ने के फसल को तैयार करता है और उसे अपने गन्ने का भुगतान के लिये महीनों महीनों दिन इन्तजार करना पड़े तो उस किसान का परिवार कैसे चलेगा जो एक चिन्तन का विषय है। जनपद में सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली की कटौती और पॉवर कम होने के वजह से जनमानस में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वैसे देखा जाय तो अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में सबसे महंगी बिजली है। यदि जनता बिजली का बिल समय से जमा करती है तो उसे बिजली की आपूर्ति भी ठीक से होनी चाहिए। उक्त बाते वेटरनस एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने एक ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया। अपने तीन सूत्रीय माँगों का ज्ञापन देश दीपक सिंह उपजिलाधिकारी, कप्तानगंज को सौपते हुए माँग किये है कि सरकार का आदेश है की किसानों के गन्ने का भुगतान 14 दिन में होना चाहिए लेकिन मिल मालिक सरकार के आदेश को दरकिनार करके अपनी मनमानी में लगे है जिसके वजह से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। पेराई सत्र 2020-21 का किसानों के गन्ने का भुगतान कप्तानगंज 4907.43 लाख, सेवरही 1214.84 लाख और खड्डा चीनी मिल पर 243.74 लाख बकाया है उसे तत्काल कराया जाय। जनपद के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पॉवर के साथ बिजली की आपूर्ति को दुरुस्त किया जाय। जनपद में विधवा, वृध्दा और दिब्यांग लाभार्थियों का पेन्शन उनके खाते में नही आया है उसे तत्काल भेजवाने का प्रबन्ध किया जाय। यदि उपरोक्त माँगों के ऊपर शासन प्रशासन तत्काल कोई कार्यवाही नही करता है तो हमारा संगठन कोई ठोस कदम उठाने के वाध्य होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिला सचिव चेतई प्रसाद, तहसील अध्यक्ष रामप्यारे शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जवाहर प्रसाद के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking