News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: वृक्षारोपण जन अभियान की नपाध्यक्ष ने की शुरुआत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 22, 2023  |  7:30 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: वृक्षारोपण जन अभियान की नपाध्यक्ष ने की शुरुआत

पडरौना/कुशीनगर। उत्तरप्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में आयोजित वृक्षारोपण जन अभियान 2023 की शुरुआत शनिवार को नगरपालिका परिषद पडरौना में अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में शुरू हुई।

आज की हॉट खबर- लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान...

कार्यक्रम के तहत नगर के शिव सागर कॉलोनी स्थित पोखर,अम्बे चौक स्थित धोबी घाट,श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर,कान्हा गौशाला,गंडक नहर की पटरियों के अलावा अन्य क्षेत्रों में फलदार, छायादार व आयुर्वेदिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 6200 से अधिक पौधों का रोपण पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। सभी पेड़ों के लिए ट्री-गॉर्ड और समय-समय पर उसे पानी देने के लिए उन्होंने रोस्टर बनाकर टीम का गठन भी किया। कार्यक्रम के बाद अपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक है जिसका रक्षण अपनी आने वाली पीढ़ी के रक्षण के समान है। पेड़ लगाओ,पेड़ बचाओ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में इस जनांदोलन में शामिल होने की अपील की साथ ही बताया कि पेड़ लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण शुरुआती वर्षों में पेड़ों की रक्षा करना भी है। पर्यावरण रक्षण को भारतीय सनातन संस्कृति से जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि हमारे लिए यह कार्य आस्था का विषय भी है जिस प्रकार हमारी पिछली पीढ़ियों ने हमें स्वस्थ वातावरण प्रदान किया है उसी प्रकार हमारी आगामी पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देना हमारा नैतिक कर्तव्य है।

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश सह संयोजक रामेश्वर कुशवाहा,ई0ओ0 सन्तराम सरोज,सभासद प्रतिनिधि अनिल जायसवाल,एडवोकेट अरविंद कुशवाहा,अरुण सिंह, विजय शर्मा,सुनील चौहान, अनूप गोंड,मंथन सिंह,अभय मारोदिया,काशी प्रसाद,मुकुल श्रीवास्तव,सफाई निरीक्षक रियाजुद्दीन,सफाई नायक अरुण सिंह,घनश्याम,अनिल के अलावा पालिका के अन्य कर्मचारी व अधिकारी सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना प्राथमिकता -मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव…

शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत
शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के एक निजी मैरेज हॉल में बसपा सुप्रीमो मायावती…

पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी
पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी

कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के…

लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking