News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: गायब हुए चार वर्षीय मासूम को सकुशल उसके घर वालों को किया सुपुर्द

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 27, 2023  |  9:50 PM

545 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: गायब हुए चार वर्षीय मासूम को सकुशल उसके घर वालों को किया सुपुर्द
  • यातायात विभाग के कर्मचारियों को परिजनों ने दिया धन्यवाद

पडरौना/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में गुमशुदा/लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिन गुरुवार को थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रांतर्गत छावनी चौराहे पर यातायात के आरक्षी सोनू पांडेय अन्य होमगार्डकर्मियों के साथ ड्यूटी संपादित कर रहे थे। इसी दौरान एक छोटा बच्चा उम्र लगभग 4 वर्ष मुख्य सड़क पर आकर रो रहा था जो अपने घर से खेलते-खेलते भूलकर सड़क पर आ गया था और अपने घर जाने में असमर्थ था। सोनू पांडेय द्वारा बच्चे से पूछताछ की गई तो कुछ बताने में असमर्थ रहा। सोनू पांडेय द्वारा यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा एवं उप निरीक्षक यातायात इम्तियाज अहमद को टेलीफोन के जरिये सूचना दी गई। निरीक्षक यातायात के निर्देश पर आरक्षी सोनू पांडेय द्वारा होमगार्ड के माध्यम से स्थानीय लोगों से पूछताछ की गयी।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

पूछताछ से ज्ञात हुआ कि यह बच्चा सरताज अली के घर का है। यातायात निरीक्षक एवं कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चे को सरताज अली को सकुशल सुपुर्द किया गया। सरताज द्वारा बच्चे का नाम उमर फारूक बताया गया। यातायात पुलिस के इस सहयोग से परिजन बहुत खुश थे एवं जनपद कुशीनगर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये।

संबंधित खबरें
– हिंदुत्व हमारी पहचान, सनातन संस्कृति से ही राष्ट्र की मजबूती- राजू दास
– हिंदुत्व हमारी पहचान, सनातन संस्कृति से ही राष्ट्र की मजबूती- राजू दास

तमकुहीराज, कुशीनगर। मंगलवार को तमकुहीराज के रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर…

छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत
छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत

हाटा/कुशीनगर ।कोतवाली क्षेत्र के महुवारी के निकट पानी टंकी के पास नहर की पटरी…

3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking