News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: भारत के निर्माण के केंद्र के रूप में नवनिर्मित संसद भवन करेगा कार्य- विनय जायसवाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 28, 2023  |  6:05 PM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: भारत के निर्माण के केंद्र के रूप में नवनिर्मित संसद भवन करेगा कार्य- विनय जायसवाल WhatsApp
Responsive image
  • नपा कार्यालय में हुआ संसद भवन के अनावरण का लाइव प्रसारण

पडरौना/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद भवन के अनावरण का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन द्वारा पालिका पडरौना के प्रधान कार्यालय में चलाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल सहित सैंकड़ो की संख्या में उनके कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि एक हजार से अधिक क्षमता वाले इस नए संसद भवन की परिकल्पना पीएम मोदी ने वर्षों पहले ही की थी जिसे आज साकार रूप लेते हुए देखना अत्यंत आनन्दित करने वाला है। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए 2026 तक नए परिसीमन आयोग के गठन और सम्भावित लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों की बढ़ने वाली संख्या के अनुरूप विकसित नए संसद भवन को नए भारत की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण के केंद्र के रूप में यह संसद भवन कार्य करेगा। उन्होंने कहा की भारतीयता का दर्शन कराता नया संसद भवन हम सभी को गर्व से भर देने वाला है। साथ ही यह भवन जन-जन के सशक्तिकरण के साथ ही राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई शक्ति प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,अरुण सिंह, मोनू प्रसाद,राजू गुप्ता,देवेश मिश्रा,राजेश कुशवाहा,संतोष चौहान,अनूप गौड़,गौतम गुप्ता,श्याम जयसवाल,मनोज केसरी,सोनू शर्मा,आकाश वर्मा,प्रदीप कुशवाहा,राजेश जयसवाल,रवि शर्मा,आर्यन शर्मा,प्रमोद मद्धेशिया, दीनदयाल मद्धेशिया,राजू साह,पिंटू कुमार,संतोष साह, उमेश शर्मा,अजय साह,सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking