पडरौना/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र पडरौना के खजुरिया गांव मे कस्तकारो के खेत के रास्ते जबरन सडक निर्माण कराने पहुचे राजस्व टीम व जेई,पुलिस सहित ठीकेदार को वापस बैरग लौटना पडा,कस्तकार का कहना है कि ठीकेदार द्वारा जबरन हमारे खेत के बीच से सडक निर्माण कराना चाह रहा है,इसकी शिकायत अधिकारियों से कर चुका है,यदि उसे न्याय नही मिला तो उसी भूमि परिवार सहित धरना प्रर्दशन करने को बाध्य हो जाएगा।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरिया गांव के सूरजनगर चौराहा से रामकोला जाने वाली सडक का निर्माण चकबंदी के पहले सडक का निर्माण हुआ था, पुरंदर छपरा टोला के समीप कुछ क्षेत्र के राजनीतिक लोगो द्वारा मनोज,साबित्री, बाढू,संजय सहित दस किसानो को पुरानी सडक की जमीन व मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर 1990 मे उक्त किसानो के खेत के रास्ते नई सडक बनावा दिया गया,उधर किसान लगातार कई बर्षो तक पुरानी सडक की जमीन व मुआवजे के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के पास गए लेकिन कोई सुनवाई नही हुई,किसान संजय व साबित्री ने धारा 141 पत्थर नसब का मुकदमा न्यायालय मे दाखिल किया,जिसके बाद न्यायालय ने राजस्व टीम द्वारा पुलिस की निगरानी मे दो किसानो की भूमि की सीमाकंन कर उनकी भूमि को चिन्हित करते हुए बताया कि नई सडक आपकी खेत मे है,आप उसे जोते या चलने दें,पुरानी सडक आपके भूमि से दक्षिण दिशा मे है जो सरकारी राजस्व नख्से मे दर्ज है।उसके कुछ माह बाद एक ठीकेदार द्वारा सडक निर्माण कार्य सूरजनगर से शूरु कराना शूरु कर दिया,जब किसान संजय के भूमि के पास निर्माण कार्य पहुचा तो उसे रोक दिया,जिसके बाद कई बार राजस्व टीम सहित सडक विभाग के अधिकारी व पुलिसकर्मी आए लेकिन बात नही बनी। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार दोपहर को विशुनपुरा राजस्व निरीक्षक उसमान गनी के नेतृत्व मे हल्का लेखपाल विशाल चौबे सहित पुलिस कर्मी सहित ठीकेदार मौके पर पहुचकर भूमि का सीमाकंन कर जब निर्माण कार्य जबरन शूरु कराना चाहा लेकिन किसान संजय ने सडक निर्माण नही होने दिया,जिसके बाद हार थककर टीम को वापस लौटना पडा। राजस्व निरीक्षक उसाम गनी का कहना है कि डीएम साहब के निर्देश पर अपनी टीम के साथ सीमाकंन करने गया हुआ था,जहां सीमाकंन मे पुरानी सडक पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर रखे है,जिन्हें चिन्हित कर सीमाकंन रिपोर्ट तैयार कर डीएम साहब को भेज दिया गया है,जो न ई सडक का मामला है तो वह उच्चाधिकारी ही उसे सुलझा पाएंगे।इस संबंध मे प्रभारी थानाध्यक्ष रामनारायण दूबे का कहना है कि मामला राजस्व से जुडा है,पुलिस शांती व्यवस्था के लिए गई थी।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…