गोल्डन कुशवाहा/न्यूज अड्डा
पडरौना/कुशीनगर। ईद का त्योहार मंगलवार को जिले में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। सुबह नए परिधानों में लोगों ने ईदगाहों में जाकर ईद की नमाज अदा की। उसके बाद गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवकों में इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखा गया। ईदगाहों के बाहर मेला जैसा नजारा लगा रहा, जहां लोगों ने अपने जरूरत के सामान की खरीदारी की।
पडरौना नगर के छावनी, कठकुइयां मोड़, नौका टोला सहित ग्रामीण इलाकों में भी ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह निर्धारित समय पर लोगों ने ईदगाहों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद पूरे दिन एक-दूसरे को दावत देने का सिलसिला चलता रहा।
सोमवार की शाम को चांद दिखने के साथ ही मुसलमान परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गयी थी और सभी ईद मनाने की तैयारियों में जुट गये थे । मंगलवार सबेरे 8 बजते ही अकीदतमंद मुसलमान भाई रंग बिरंगे नये परिधानों में सज – संवर कर सिर पर गोल टोपी धारण किये ईदगाहों व मस्जिदों की ओर निकल पडे़ । सामूहिक नमाज अदा होने के बाद सभी ने एक दूजे को खुशी के इस त्यौहार की मुबारक बाद भी दी । प्रशासन के द्वारा इस मौके पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किये गये थे तथा पुलिस के मोबाइल दस्तें अपने आला अधिकारियों को पल – पल की स्थिति से अवगत करा रहे थे । पडरौना नगर में स्थित हथिसार मोहल्ला , नौका टोला , जमालपुर , छावनी , गुफ्ती शहीद स्थित ईदगाहों पर पेश ईंमाम के साथ अकीदतमंदों ने सामूहिक नमाज अदा की और दुआ के बाद एक दूजे को मुबारकबाद दी । नमाज के दौरान खुतबा से पूर्व पडरौना जामा मस्जिद के पेश ईमाम मुफ्ती रजाऊल मुस्तफा ने कहा कि एक माह भूखे – प्यासे रहकर हर बुरी चीजों से परहेज करते हुए मुलसमानों के लिए यह खुशी का त्यौहार आता है । रमजान माह प्यार और अमन का ऐसा पैगाम देता है,जिससे नफरत मिटे व हर तरह के भेदभाव की खाई पट जाये । रमजान उन तमाम अमीरों को भूखे – प्यासे रह गरीबों के दर्द का एहसास करता है और दुनिया को एक सूत्र में पिरोता है ,क्योंकि यही वह बाबरकत का महीना है , जिसमें कुरान शरीफ नाजील ( अवतरित ) किया गया ।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…