News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: मोहर्रम का दिन ताजिया जुलूस में नही होगा शस्त्र का प्रयोग- सीओ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 23, 2022  |  8:37 PM

804 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: मोहर्रम का दिन ताजिया जुलूस में नही होगा शस्त्र का प्रयोग- सीओ
  • बिना परमिशन के छह फीट से ज्यादा नहीं बनेगी ताजिया, एसडीएम लेनी होगी परमिशन
  • सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की ना फैलाएं अफवाह,उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उपेंद्र कुशवाहा/न्यूज अड्डा

पडरौना/कुशीनगर। सीओ सदर कुंदन सिंह ने कहा कि इस बार आगामी नौ जुलाई को मोहर्रम के त्यौहार के दिन किसी प्रकार के जुलूस में शामिल होने वाले युवा नौजवान बुजुर्ग शस्त्र का प्रयोग नहीं करेंगे। ताजिया की लंबाई छह फीट से ज्यादा नहीं होगी। ताजियादारों को ताजिया बड़ा बनाने के लिए एसडीएम सदर के यहां प्रार्थना पत्र देकर परमिशन लेना होगा। सीओ सदर श्री कुंदन सिंह शनिवार को कोतवाली पडरौना थाना परिसर में आयोजित आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर ताजियादारो के साथ पीस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार मोहर्रम त्यौहार के दिन निकलने वाले जुलूस में शामिल होने वाले लोग लाठी डंडा तलवार भाला का उपयोग नहीं करेंगे। अगर इसके विपरीत किसी प्रकार की कोई ताजिए के साथ इसका उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि ताजिए की लंबाई मात्र छह फीट होनी चाहिए,अगर कोई ताजिया दार ताजिया बड़ा करना चाहता हो तो,इसके लिए एसडीएम सदर के यहां आवेदन देकर परमिशन लेना होगा। मोहर्रम त्यौहार को लेकर किसी प्रकार की सोशल मीडिया पर वीडियो फोटो शेयर पोस्ट ना करें,अगर किसी प्रकार की इस तरह का अफवाह फैलाने और विवाद को बढ़ाने का सोशल मीडिया पर कार्य करेगा तो उससे खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नवागत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राज प्रकाश सिंह ने कहा कि ताजिएदारों को ताजिया निकालने के दौरान रास्ते में बिजली के पोल तार के आलावा में पेड़ से होने वाले दिक्कत को लेकर पहले ही संबंधित थाने या चौकी को अवगत करानी होगी। किसी प्रकार के ताजिएदारो को रास्ते के प्रति होने वाली दिक्कतों को लेकर आने वाली परेशानी को पहले ही सूचना थाने को देनी होगा। बैठक के दौरान बड़हरा गंज निवासी रसीद ने गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई कराने की मांग की। इसके बाद खिरकिया सोहरौना निवासी निशुल अंसारी ने रास्ते राशि की दिक्कत को लेकर सवाल उठाया।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह,संजय शाही, ताहिर साहब,प्रधान प्रतिनिधि बसहिया वाजिद अली,कमरुद्दीन पहलवान,धर्मदेव चौधरी रत्नेश मौर्या,नागेंद्र सिंह,कुलदीप मौर्य, अजय पटेल,प्रभात यादव, रामचंद्र राम,अमित सिंह,अहमद अली आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking