News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: मन की बात का यह एपिसोड दूसरी सेंचुरी की शुरुआत है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 28, 2023  |  6:07 PM

109 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: मन की बात का यह एपिसोड दूसरी सेंचुरी की शुरुआत है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • पीएम के मन की बात कार्यक्रम के 101वें एपिसोड का जनपद में भी हुआ ब्रॉडकास्ट

पडरौना/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के तहत रविवार को देश को एक बार पुनः संबोधित किया। कुशीनगर जनपद में सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 101 वें एपिसोड का टीवी चैनलों, रेडियो,नमो एप सहित कई प्लेटफॉर्म पर ब्रॉडकास्ट किया गया। जिसे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यक्रर्ताओं ने आमजनता के साथ सुना गया।

आपके लिए और..- राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में...

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एपिसोड दूसरी सेंचुरी की शुरुआत है,पिछले महीने हम सभी ने इसकी स्पेशल सेंचुरी को सेलिब्रेट किया था। जन भागीदारी ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में युवा संगम की चर्चा की तो वही वीर सावरकर एनटीआर और कबीर दास को भी याद किया।

मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक और जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जिला के सभी बूथों पर प्रसारित किया गया जिसमें पार्टी पदाधिकारी , जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं सहित 20339 लोगों ने पूरे उत्साह से प्रधानमंत्री के विचारों को सुनकर उस पर अमल करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रेमचन्द मिश्र,जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,सुदर्शन पाल, राणा प्रताप राव,जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल,दिवाकर मणि त्रिपाठी,दुर्गेश राय, मनोज जायसवाल,विनोद भारती,सीता सिंह अंशु,रमेश सिंह,जिला मंत्री रामगोपाल गुप्ता,अतुल श्रीवास्तव, बलिराम यादव,रामसागर कुशवाहा,बाबू नन्दन सिंह,डॉ0 सीमा गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष ने भी अपने-अपने बूथों पर बूथ समिति के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुना।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking