News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: सीएससी द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में टीआई ने ग्रामीणों को किया जागरूक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 24, 2023  |  5:01 PM

458 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: सीएससी द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में टीआई ने ग्रामीणों को किया जागरूक

पडरौना/कुशीनगर। विकासखंड के घेरा चौराहे पर सीएससी द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यातायात निरीक्षक सत्य सन्याल शर्मा ने यातायात नियमों के प्रति उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी से यातायात नियमों को पालन करने की अपील की। इस दौरान यातायात निरीक्षक श्री शर्मा ने कहा कि बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन कभी न चलायें,चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें,शराब के नशे में कभी वाहन न चलाएं,निर्धारित गति सीमा से वाहन चलायें,अपने लेन को छोड़ दूसरे लेन में जाकर ओवरटेक न करें।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

उन्होंने जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए अपील किया कि शराब एक बुरी लत है। यह स्वयं व परिवार दोनों को तबाह कर देती है। विशिष्ट अतिथि सीएससी जिला प्रबन्धक गौरव पाण्डेय ने सीएससी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सीएससी से सरकार द्वारा चलाई जा जन कल्याणकारी योजनाओं का आवेदन करके लाभ लिया जा सकता है। साथ ही कई तरह के प्रमाण पत्र भी यहाँ से आवेदन कर प्राप्त किया सकता है।सीएससी ऐसा प्लेटफार्म जहाँ एक ही छत के नीचे बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिकंदर आजम ने किया जबकि संचालन अवधेश पाण्डेय ने किया। सीएससी संचालक अब्दुल मजीद ने सभी अतिथियों का स्वागत व आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गवलिया विजय तिवारी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जिगना एस पी सिंह, जमालुद्दीन वारसी,अनिल तिवारी,आनन्द गुप्ता,राहुल, समसुद्दीन,नुरुल हसन, अनवर, अब्दुल अजीज,अब्दुल समद, ईशा अंसारी,टुनटुन प्रजापति, नागेंद्र पांडेय,भोलू पाण्डेय,शहीद अंसारी,आफताब आलम, बैलिस्टर,वाजिद अली,गफूर अंसारी,जाहिद जमाल, टीएम अली,गुड्डू यादव,निसार आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking