News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: डोर टू डोर अभियान चलाकर पीएम की उपलब्धियों को बताया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2023  |  6:44 PM

140 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: डोर टू डोर अभियान चलाकर पीएम की उपलब्धियों को बताया

पडरौना/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर के गांधीनगर,गुदरी बाजार,मेन रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में सम्पर्क से समर्थन के तहत आमजन को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और भाजपा के समर्थन की अपील की।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कार्यक्रम के क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जानकारी साझा की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने 9 वर्षों में वह सब कुछ हासिल कर लिया जिसे पिछले 70 वर्षों में हासिल नहीं कर सका था साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख के किये पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में अपने स्वर्णिम काल में है। भारत ने शिक्षा चिकित्सा खेल विज्ञान सैन्यक्षेत्र अर्थव्यवस्था रोजगार कला संस्कृत के अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र में भी नए आयामों को छुआ है। कार्यक्रम के क्रम में डोर टू डोर अभियान चलाकर पीएम मोदी की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में सभी को जानकारी देने के साथ ही 9090902024 मोबाइल संख्या पर मिस कॉल के माध्यम से सरकार के समर्थन की अपील भी की।

इस दौरान उनके साथ निशा कौशिक,सारिका मिश्रा,संध्या चतुर्वेदी,रागिनी शुक्ला, अनुपमा तिवारी,रंजना पाण्डेय,वंदना वर्मा,चंदा गुप्ता, नेहा पाण्डेय,उर्मिला निगम, रेणु मिश्रा,विदोतमा तिवारी, प्रदीप चहाड़िया,वरुण राय, आकाश वर्मा,अभय मारोदिया,मनीष सिंह,सुनील चौहान,सुनील गुप्ता के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking