News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: तेंदुवा के आक्रामक हमले में दो घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 19, 2023  |  7:51 PM

1,212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: तेंदुवा के आक्रामक हमले में दो घायल WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के कोटवा कला गांव के सिद्धरिया चवर मे स्थित अपने खेत में काम करने गए दो किसान तेंदुआ के हमला में घायल हो गए है। दोनों घायलों के द्वारा शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के हो हल्ला पर तेंदुआ वहां से भाग निकला। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा में भर्ती कराया, जहां इनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगो में दहशत का माहौल कायम हो गया है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम पिंजरा आदि लेकर मौके पर पहुच गई है। क्षेत्रीय वनाधिकारी खडडा ने बताया कि तेंदुआ के ही पदचिन्ह मिले हैं और कांबिग कराई जा रही है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

बुधवार को सुबह लगभग छह बजे कोटवा कला गांव के हुलकावन टोला निवासी मुख्तार अंसारी पुत्र कुतबल्ली और रामजी उर्फ जीउत पुत्र किसुनी ने अपने खेतों में लगे हुवे गन्ने एवम गेहूं के फसलों में काम करने गए। गेहूं के फसलो के बीच छिपा तेंदुआ अचानक निकलकर रामजी के ऊपर हमला कर दिया। चिल्लाने पर उन्हें बचाने पहुंचे मुख्तार पर भी तेंदुए ने हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और स्थानीय क्षेत्र के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की तेज आवाज और काफी शोरगुल सुनकर तेंदुआ भाग गया। घायल रामजी ने बताया कि किसी जंगली जानवर ने उनके ऊपर अक्रामक हमला किया था और वह हमले के बाद भाग गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और कांबिग शुरू कर दी है। क्षेत्रीय वनाधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीम कांबिग कर रही है। वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स भी लगा है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव तथा कोटवा गांव के प्रधान लकामुद्दीन अंसारी सहित काफी ग्रामीण सुबह से ही तेंदुआ के पकड़वाने में लगे हुए है। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ पकड़ा नहीं गया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking