पडरौना/कुशीनगर। जिला योजना समिति में सदस्य पद के लिए हो रहे चुनाव में चार में से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है। समिति के सदस्य उम्मीदवार के लिए अब मैदान में पडरौना नगरपालिका के सहस्रबाहु अर्जुन नगर की सभासद गीता जायसवाल ही बची हैं,जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
छह नवसृजित नगरपंचायत समेत जिले के 13 निकायों में अभी हाल ही में निकाय चुनाव सम्पन्न हुआ है। 13 निकायों को अध्यक्ष मिलने के साथ ही 235 वार्डों में सभासद भी निर्वाचित हुए हैं। जिला योजना समिति में सभासदों की अगुवाई के लिए एक सभासद को बतौर सदस्य के रूप में समिति में शामिल किया जाता है। इस बार जिला योजना समिति के सदस्य के लिए 235 वार्डों से महज चार सभासदों ने नामांकन किया था। नाम वापसी के अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया। इसमें पडरौना से एक,कसया से एक व कप्तानगंज से एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया है। अब मैदान में पडरौना नगरपालिका के सहस्र बाहु अर्जुननगर की सभासद गीता जायसवाल बची हैं,जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…