News Addaa WhatsApp Group Join करें

पड़रौना: वेटरनस एसोसिएशन ने मनाया विजय (कारगिल) दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 26, 2021  |  3:54 PM

718 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पड़रौना: वेटरनस एसोसिएशन ने मनाया विजय (कारगिल) दिवस

पड़रौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) ।22 वर्ष पूर्व कारगिल की पहाड़ियों पर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुई थी। इस जंग की शुरुआत तब हुई थी जब पाकिस्तानी सैनिको ने कारगिल की ऊँची पहाड़ियों पर घुसपैठ करके अपने ठिकाने बना लिए थे और भारतीय सेना को इसका भनक भी नही लगा। कारगिल युद्ध की शुरुआत मई 1999 में हुई थी और इस युद्ध को “आपरेशन विजय” नाम दिया गया था। इस युद्ध मे हमारे देश के 562 जाबाज सैनिक शहीद हुए थे और पाकिस्तानी सेना के 600 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

विश्व के इतिहास में कारगिल युद्ध दुनिया के सबसे ऊंचे क्षेत्र में लड़ी गयी जो विश्व का एक इतिहास है और 26 जुलाई 1999 को सबसे ऊंचे पहाड़ी कारगिल पर भारत का तिरंगा झंडा लहराया गया था और इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज दिनाँक 26 जुलाई 2021 को वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र और राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा रामचन्द्र सिंह की अध्यक्षता में लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडेय, परमवीर चक्र (मरणोंपरान्त) के चित्र पर पुष्प माला अर्पित करके श्रद्धाजंलि दिया गया और विजय दिवस को मनाया गया। इस मौके पर वेटरनस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, एसएम जेपी यादव, एसएम आरएल वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव वरिष्ट उपाध्यक्ष, एक के मिश्रा, सु0 बालकिशन सिंह यादव,सु0 एस बी तिवारी, सु0 जितेंद्र मिश्रा, एडवोकेट श्री प्रभात त्रिपाठी, एडवोकेट उमा राजपूत, कमलेश यादव, अभिषेक यादव, शालिनी पांडेय,रीना शर्मा, पुनीत कश्यप, गौरव पांडेय, कौशल चौधरी, उदयभान सिंह, आदित्य पांडेय, संजय, सुनील, ह0 महेंद्र यादव के साथ साथ अन्य वरिष्टगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking