Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

पडरौना: विमर्श की 45 वीं काव्य गोष्ठी सकुशल हुई सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 6, 2023, 8:18 AM IST • अब तक 635 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • रामविलास शर्मा सर्जना पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर प्रेमचंद सिंह को सम्मानित किया गया

पडरौना/कुशीनगर । उदित नारायण महाविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रेम चंद्र सिंह का सम्मान विमर्श साहित्यिक संस्था पडरौना की 45वीं मासिक काव्य गोष्ठी नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजन के दौरान किया गया। विदित हो कि उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान के द्वारा रामविलास शर्मा सर्जना पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर प्रेमचंद सिंह को सम्मानित किया गया है। डॉ0 सिंह को विमर्श साहित्यिक संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कवि एवं शिक्षक ओम प्रकाश द्विवेदी ‘ओम’ ने किया, जबकि संचालन विमर्श साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष आर0 के0 भट्ट “बावरा” ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ,सरस्वती वंदना कवि आकाश महेश पुरी ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कवि शंभू कुशवाहा “सजल” के द्वारा शानदार रचना पाठ किया गया। फिर बलराम राय,विमर्श साहित्यिक संस्था के सचिव जय कृष्ण शुक्ला,नूरुद्दीन नूर, जगदीश खेतान,डॉक्टर संजय मिश्रा,रेणुका चौहान,संतोष संगम,राघव शरण मिश्र,दीपक मिश्रा,राम नरेश शर्मा शिक्षक, आर के भट्ट “बावरा” अच्युत अनंतराव ने अपनी शानदार प्रतिनिधि रचनाओं को सुनाकर खूब तालियां बटोरी। कवियित्री डॉ0 दिव्या शुक्ला की स्त्री विमर्श एवं मां होने का एहसास विषय पर पढ़ी गई कविता को विशेष सराहना मिली।
महाविद्यालय के शिक्षक डॉक्टर ऐश्वर्य पाठक ने गीत एवं डॉक्टर नरोत्तम त्रिपाठी ने श्लोक,एवं विद्यालय की छात्रा श्वेता सिंह के गीत की मनमोहक प्रस्तुति ने भी विशेष आकर्षण बटोरा। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि रेडियो प्रज्ञा के प्रबंध निदेशक परशुराम श्रीवास्तव,उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रामनरेश दुबे,डॉक्टर दिव्या शुक्ला और सेवानिवृत्त शिक्षक भोजपुरी के वरिष्ठ कवि मधुसूदन पांडेय,समाजसेवी ज्ञानवर्धक गोविंदराव, वरिष्ठ पत्रकार डीके पांडे उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पत्रकार आदित्य दीक्षित सहित विद्यालय के एनएसएस के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के एन एस एस के विद्यार्थियों का विशेष सराहनीय योगदान रहा। अंत में विद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों एवं कवियों का आभार ज्ञापन किया।

Advertisement

अपने संबोधन में डॉक्टर प्रेमचंद्र सिंह ने विमर्श साहित्यिक संस्था के प्रति अपना प्यार और आशीर्वाद व्यक्त किया और साहित्य के क्षेत्र में जनपद में चल रही गतिविधियों पर अपना संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समीक्षक तथा हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रामनरेश दुबे ने कवियों के द्वारा प्रस्तुत कविताओं पर अपना समीक्षात्मक वक्तव्य प्रस्तुत किया।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi