News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: सल्तनत प्रवीन व रामप्रवेश के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 2, 2023  |  7:43 PM

157 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: सल्तनत प्रवीन व रामप्रवेश के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित

पडरौना/कुशीनगर। रविवार के दिन पडरौना नगर के चिराग मैरिज हाल में यूपीएससी में 6th रैंक लाने वाली सल्तनत परवीन एवं 48 वा रैंक लाने वाले रामप्रवेश गुप्ता के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जहां तमाम छात्र-छात्राएं एवं नगर के प्रबुद्धजनों ने जनपद का नाम रोशन करने वाली सल्तनत परवीन और रामप्रवेश गुप्ता का सम्मान किया। बैतूलमाल कुशीनगर एवं ह्यूमन केयर कुशीनगर के सदस्यों मोहम्मद जहीरूद्दीन, जमील आइशी,फ्याजुल हक , जीशान अहमद,अनिल यादव, आर्यन बाबू,अयूब अहमद, इकबाल अहमद ने स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ाकर दोनों अतिथियों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि सल्तनत परवीन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके इस कामयाबी के पीछे तमाम कड़ी मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का परिणाम है।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

लक्ष्य को प्राप्त करने में आने वाली कठिनाईयों से घबराना नहीं चाहिए। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपको अपने आप को पहचानना है और जिस क्षेत्र में भी आप जाना चाहते हैं उसके लिए प्रयास कभी छोड़ना नहीं है और उन्होंने अपने कामयाबी के पीछे मां-बाप का आशीर्वाद और उनके सकारात्मक प्रयासों की चर्चा की और तमाम कार्यक्रम में उपस्थित पेरेंट्स को भी संबोधित करते हुए कहा कि आपको भी अपने बच्चों को वह जिस क्षेत्र में आगे जाना चाहते हैं उन्हें ले जाने की जरूरत है और उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त के लिए भरपूर मौका मिलना चाहिए। इसके साथ ही छात्राओं ने सवाल जवाब किए शिक्षा को लेकर के सल्तनत परवीन और रामप्रवेश गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं के जवाब दिए। रामप्रवेश गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दु:ख जितना गहरा होगा सफलता उतनी बड़ी होगी इसलिए किसी भी छात्र को आने वाले कठिनाईयों से और दु:खों से घबराना नहीं चाहिए। तमाम ऐसी बड़ी शख्सियतें गुजरी हैं जिन्होंने बड़े संघर्ष के बाद कामयाबी हासिल की है और किसी भी छात्र को कभी भी अपने आप को कमतर नहीं आना चाहिए। जब आप अपने आप को मजबूत करेंगे तो हर परिस्थिति मैं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में आप सफल होंगे। रामप्रवेश गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं को और उपस्थित पडरौना नगर के प्रबुद्धजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सल्तनत प्रवीण के वालिद मोहम्मद शमीम व उनकी मां को भी कमेटी के सदस्यों ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

इस मौके पर जेईई में टॉप करने वाली छात्रा साजिदा प्रवीन को बैतूलमाल के द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले में ग्राम विकास अधिकारी तैमूर अंसारी को भी सदस्यों के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नियाज अहमद अंसारी ने किया। इस मौके पर रशीद अहमद,हाजी समीउल्लाह,वसीम अहमद, वकील अहमद अंसारी,डॉ0 अनवर,अयूब अहमद,मैनुद्दीन अहमद सिद्धकी,इमरान खान, नियाज अहमद, सोहराब आलम,कयामुद्दीन अंसारी, जावेद,डॉक्टर इस्लाम,वारिश हिरंझा सल्ले,जावेद अख्तर, मुहम्मद आजम,मोहम्मद आलम,खुर्शीद आलम, सलाहुद्दीन,आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking