News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: बिना शिक्षा मनुष्य पशु के समान- विजय तिवारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 26, 2022  |  10:35 AM

677 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: बिना शिक्षा मनुष्य पशु के समान- विजय तिवारी
  • स्कूल चलो अभियान की निकाली गई रैली

साखोपार/कुशीनगर । मंगलवार को पडरौना विकास खण्ड के ग्राम सभा दुर्गवलिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्गवलिया डायट से स्कूल चलो रैली अभियान निकाला गया।रैली में शिक्षा संबंधित विभिन्न नारों से लिखी तख्तियां लेकर बच्चे शामिल रहे।बच्चों को प्यार दो-शिक्षा का अधिकार दो,आधी रोटी खाएंगे-स्कूल में पढ़ने जाएंगे आदि गगन भेदी नारों से पूरा गांव गूंज उठा।रैली स्कूल परिसर से निकलकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए पुनः स्कूल में जाकर समाप्त हो गए।रैली के माध्यम से शिक्षको व बच्चों ने लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।इस दौरान रैली को ग्रामप्रधान प्रतिनिधि विजय तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि बिना शिक्षा मनुष्य पशु के समान होता है।ऐसे में सभी अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजकर उन्हें शिक्षित बनाएं।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

प्रधानाध्यापक डॉ सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि हमें हर बच्चे को नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के संकल्प को पूर्ण करना चाहिए, सरकार बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें किताब ,स्कूल बैग,ड्रेस ,जुते मोजा निःशुल्क दे रही है।साथ ही बच्चों को छात्रवृत्ति भी दिया जा रहा है।इतनी सुविधाओं के बावजूद अगर लोग अपने बच्चों शिक्षा से बंचित रखते हैं समझ से परे है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ सुधीर श्रीवास्तव,सुबोध कुमार शुक्ला,प्रिंस कुमार त्रिपाठी, स्वेता यादव,संध्या शर्मा,योगेंद्र सिंह, विद्यावती,दीपक कुमार,रसोइया मोती, सुबास, रेनू,कुश्मी, हीरा, जानकी,फुलपति, सैरुन व छात्र मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking