पडरौना/कुशीनगर। ऋषि पंचमी का पर्व गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखा तथा कथा का श्रवण किया। इस दौरान पूरी तरह से पंरपरागत पूजन किया।
पडरौना क्षेत्र में महिलाओं ने श्रद्धा के साथ व्रत रखा तथा सप्त ऋषि एवं अरुंधति माता का पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने देवालयों में कथा का श्रवण किया। महिलाएं बिना हल के जुते हुए अन्न तथा भैंस का दही एवं करमी का साग खाकर व्रत तोड़ती हैं। ऋषि पंचमी पर्व की मान्यता है कि इस व्रत को रखने से महिलाओं की ओर से रजस्वला अवस्था में जाने-अनजाने में हुए दोष का निवारण हो जाता है। इस पर्व के मद्देनजर गुरुवार को पडरौना क्षेत्र के सिधुआं बाजार स्थित सिधुआं पुलिस चौकी के सामने ब्रह्मा स्थान पर पंडित मार्कंडेय पांडेय ने महिलाओं को कथा सुनाया तथा पूजा पाठ करवाया।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…