News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: योग को विश्व के 170 से अधिक देशों ने किया स्वीकार- विनय जायसवाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 21, 2023  |  7:45 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: योग को विश्व के 170 से अधिक देशों ने किया स्वीकार- विनय जायसवाल

पडरौना/कुशीनगर।नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन नगर के कोतवाली रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में नगरपालिका परिषद पडरौना और पतंजलि परिवार की जिला इकाई कुशीनगर के संयुक्त नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे से हुई। इस दौरान सैकड़ों की सँख्या में आम जनमानस ने योग प्रशिक्षण लिया साथ ही प्रतिदिन योगासन और प्राणायाम के प्रति संकल्प भी लिया। योग शिक्षक सुभाष सिंह के नेतृत्व में हुए प्रशिक्षण में युवाओं के अलावा महिलाओं,बच्चों व बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने योग को जीवन का मूल बताते हुए कहा कि योग ही मानसिक,शारीरिक व बौद्धिक विकास का मन्त्र है। साथ ही उन्होंने योग को समस्त बीमारियों का निःशुल्क इलाज भी बताया। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति की धरोहर योग को आज विश्व के 170 से अधिक देशों ने स्वीकार किया है। योग को स्वस्थ शरीर का मंत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मस्तिष्क का घर होता है जो बुद्धि के अलावा चारित्रिक व नैतिक विकास का पर्याय बनता है। उन्होंने बताया कि योग उन सभी असाध्य रोगों का इलाज है जिसे आधुनिक मेडिकल साइंस ने अभी तक सफलता प्राप्त नहीं कि है।

कार्यक्रम के दौरान सभासद प्रतिनिधि छोटे प्रसाद,श्याम साहा,मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार,प्रमोद साहा देवेश मिश्रा चंदन सिंह लीना शर्मा,अजय कुमार सिंह,सीबी पाण्डेय, शत्रुघ्न शाही,अर्जुन,शम्भू नाथ तिवारी,रवि जायसवाल संजय शर्मा,मंथन सिंह,अभय मारोदिया,आयुष जायसवाल, अभिनव चौरसिया,घनश्याम प्रजापति,सर्वेश उपाध्याय के अलावा सैंकड़ों की संख्या में आम जनमानस की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking