News Addaa WhatsApp Group Join करें

परीक्षाफल वितरण व स्कूल चलो अभियान तहत नामांकन पर जोर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 3, 2025  |  3:18 PM

193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
परीक्षाफल वितरण व स्कूल चलो अभियान तहत नामांकन पर जोर WhatsApp
Responsive image

सुकरौली /कुशीनगर। (चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी) बेसिक शिक्षा विभाग संचालित प्राथमिक विद्यालय लेहनी 1 के प्रांगण में आयोजित परीक्षाफल वितरण,विदाई एवं नवीन नामांकन में बृद्धि हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया सत्र 2025-26 प्रारम्भ में अभिभावकों को निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा दी गई फ्री सुबिधाओं के बारे में बताया गया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

मुख्य अतिथि एआरपी रेखा रामचंद्रन द्वारा बच्चों को अंक पत्र ,मेडल और पेंसिल बॉक्स देकर को बच्चों व अभिभावकों को सम्मानित किया गया तथा महिलाओ जागरूक किया व बताई कि जिस तरह से अपने घर को सामान्य तरीके से चलाने का कार्य करती है उसी भाँति सरलतम तरीके से अपने बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य करें। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ओंमकार सिंह द्वारा अभिभावकों की समस्याओ को साझा किया गया व डेली बच्चों को सुसज्जित तरीक़े से विद्यालय रोज आने के लिए प्रेरित किया गया। श्री धनंजय यादव द्वारा मंच संचालन का कार्य किया गया साथ ही बच्चों और अभिभावकों को अभिप्रेरित भी किया गया।

विद्यालय की कक्षा 5 की सोनम कन्नौजिया प्रथम,प्रतिभा द्वितीय,रागनी तृतीय स्थान,कक्षा 4 में अर्चना ने प्रथम,कक्षा 3 में पायल प्रथम,कक्षा 2 में दीपा,और कक्षा 1 में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में हमारा आंगन हमारे बच्चें,के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ती शोभा यादव,,सहायिका पूनम सिंह सहित समस्त अभिभावक गण उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट : चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking