News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रेम प्रसंग में खूनी खेल: बेटी को प्रेमी के साथ देख पिता ने खोया आपा, लोहे की रॉड से युवक की हत्या… 3 घंटे में खुला राज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 11, 2026  |  8:25 PM

688 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रेम प्रसंग में खूनी खेल: बेटी को प्रेमी के साथ देख पिता ने खोया आपा, लोहे की रॉड से युवक की हत्या… 3 घंटे में खुला राज

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई 22 वर्षीय युवक की हत्या का पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। वहीं घटना में नामजद दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना कसया क्षेत्र के ग्राम भठई बाबू निवासी अरविन्द गौड़ पुत्र रामप्यारे गौड़ को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में मृतक के पिता योगेन्द्र मद्धेशिया पुत्र स्व. बच्चा मद्धेशिया, निवासी डुमरी चुरामन छपरा, थाना कसया ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके 22 वर्षीय पुत्र मोहित मद्धेशिया की अरविन्द गौड़ तथा उसके चचेरे भाई शैलेश गौड़ ने ठोस वस्तु से हमला कर हत्या कर दी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

पुलिस की जांच में सामने आया कि मोहित मद्धेशिया का अरविन्द गौड़ की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, 10/11 अगस्त की रात मोहित ने गांव के बाहर स्थित अपने दूसरे मकान पर युवती को मिलने के लिए बुलाया था। युवती वहां पहुंची ही थी कि उसकी तलाश करते हुए अरविन्द गौड़ और उसका चचेरा भाई शैलेश गौड़ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार, दोनों ने मोहित और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोप है कि अरविन्द गौड़ तथा शैलेश गौड़ ने मिलकर मोहित पर लोहे की रॉड समेत ठोस वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कसया पुलिस सक्रिय हुई और मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मु0अ0सं0 0492/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अरविन्द गौड़, शैलेश गौड़ तथा कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के करीब तीन घंटे के अंदर अरविन्द गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक अदद लोहे की रॉड (आलाकत्ल) भी बरामद की है। दूसरे नामजद आरोपी शैलेश गौड़ पुत्र सुदामा गौड़ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

घटना के त्वरित अनावरण में थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय के नेतृत्व मे वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक यादव तथा कांस्टेबल अभिषेक राय, आशुतोष सिंह, सरवन कुमार और अरविन्द सिंह की भूमिका रही।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक ओर जहां हत्या की गुत्थी को कुछ ही घंटों में सुलझा दिया, वहीं फरार आरोपी की तलाश अब पुलिस के लिए अगली चुनौती बनी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking