तरयासुजान/कुशीनगर । नेहरू इन्टर कॉलेज तरयासुजान, कुशीनगर के प्रांगण में अभिभावक अध्यापक एसोसिएशन वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक हुई। इस बैठक में इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम में निहित प्राविधान के अनुसार 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया,बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार द्विवेदी (उपाध्यक्ष पदेन) ने किया।
इस बैठक में अली मुहम्मद (अध्यक्ष), वीरेन्द्र कुमार द्विवेदी (उपाध्यक्ष,प्रधानाचार्य पदेन), अनुपम कुमार पाण्डेय (मंत्री,शिक्षक प्रतिनिधि), उमेश यादव (उपमंत्री), मकसूद आलम(कोषाध्यक्ष) व शंकर कुशवाहा, राकेश कुमार गोंड, लखन मद्धेशिया, रामा प्रसाद, धर्मेन्द्र(प्रवक्ता,शिक्षक प्रतिनिधि) एवम कबीर प्रसाद(स०अ०, शिक्षक प्रतिनिधि) सदस्य चुने गए। बैठक में विद्यालय में पठन पाठन, अनुशासन पर चर्चा की गयी तथा अन्य समस्याओं पर विचार किया गया। सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…
बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…