News Addaa WhatsApp Group Join करें

ऑपरेशन कन्विक्शन का बड़ा असर: तत्कालीन थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय की मजबूत विवेचना से हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 4 लाख का जुर्माना

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 8, 2026  |  8:26 PM

744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ऑपरेशन कन्विक्शन का बड़ा असर: तत्कालीन थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय की मजबूत विवेचना से हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 4 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत कुशीनगर पुलिस को एक और बड़ी न्यायिक सफलता मिली है। थाना सेवरही में दर्ज हत्या के मुकदमे में प्रभावी विवेचना, सशक्त साक्ष्य संकलन और अदालत में मजबूत पैरवी के चलते दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही न्यायालय ने दोनों पर कुल 4 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
इस मुकदमे की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष एवं विवेचक उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार राय, जिन्होंने विवेचना के दौरान हर साक्ष्य को वैज्ञानिक और कानूनी आधार पर मजबूती से संकलित किया। उनकी सटीक जांच और सशक्त विवेचना ने अदालत में अभियोजन पक्ष का मामला इतना मजबूत बना दिया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अपराध संदेह से परे सिद्ध हो गया।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

थाना सेवरही पर दर्ज मु0अ0सं0-133/2025 से जुड़ा था, जिसमें धारा 109(1), 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। स्थानीय पुलिस, मॉनिटरिंग सेल और जिला शासकीय अधिवक्ता की संयुक्त एवं प्रभावी पैरवी के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय, पडरौना ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए अभियुक्त चन्द्रेश उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र रामधारी तथा सुशीला मद्धेशिया पत्नी चन्द्रेश उर्फ चन्द्रशेखर, निवासी धुरिया इमिलिया, थाना सेवरही, को दोषी करार दिया।
न्यायालय ने चन्द्रेश उर्फ चन्द्रशेखर को आजीवन कारावास एवं 3 लाख रुपये, जबकि सुशीला मद्धेशिया को आजीवन कारावास एवं 1 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

इस महत्वपूर्ण न्यायिक सफलता में तत्कालीन थानाध्यक्ष एवं विवेचक उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार राय की भूमिका सबसे अहम रही। उनकी निष्पक्ष, तथ्यपरक और मजबूत विवेचना ने मुकदमे को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने में केंद्रीय भूमिका निभाई। वहीं, डीजीसी (क्रिमिनल) जी.पी. यादव की प्रभावी पैरवी, वर्तमान थानाध्यक्ष मनोज वर्मा तथा पैरोकार कांस्टेबल श्रीकांत मौर्य के समन्वित प्रयासों ने भी दोषियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कुशीनगर पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत गंभीर अपराधों में दोषियों को शीघ्र और कठोर सजा दिलाने का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और आमजन का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड
गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड

कुशीनगर। रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष फ्रांसेस्को अरेज़ो एवं रोटरी फाउंडेशन के अध्यक्ष होल्गर नाक…

चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले।के कप्तानगंज स्थित सच्चिदानंद अस्पताल में महज चार दिन की नवजात बच्ची की…

अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking