News Addaa WhatsApp Group Join करें

ऑपरेशन क्लीन का असर: रामकोला थाने में 61 लावारिस वाहनों की निलामी, सरकार को मिले 5.28 लाख रुपये

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 21, 2026  |  3:38 PM

774 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ऑपरेशन क्लीन का असर: रामकोला थाने में 61 लावारिस वाहनों की निलामी, सरकार को मिले 5.28 लाख रुपये

कुशीनगर। जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन अभियान” के तहत थाना रामकोला में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लंबे समय से थाने में सीज व लावारिस हालत में खड़े 61 छोटे-बड़े वाहनों की नियमानुसार निलामी कराई गई, जिससे सरकार को 5,28,000 रुपये (पाँच लाख अठ्ठाईस हजार रुपये) की आय प्राप्त हुई।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि थानों में खड़े लावारिस व सीज वाहनों का शीघ्र विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेंद्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
उपजिला मजिस्ट्रेट कप्तानगंज द्वारा निलामी की तिथि निर्धारित किए जाने के बाद नायब तहसीलदार कप्तानगंज श्रीमती एकता त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना रामकोला में यह निलामी प्रक्रिया दिनांक 21 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण कराई गई। निलामी में कुल 52 दोपहिया वाहन, 5 ऑटो टैम्पू, 1 पिकअप, 2 ट्रैक्टर एवं 1 बोलेरो चारपहिया वाहन शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई से न केवल थाने में वर्षों से खड़े अनुपयोगी वाहनों से निजात मिली, बल्कि सरकारी राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। “ऑपरेशन क्लीन” के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

निलामी के दौरान अधिकारी,कर्मचारीगण वीरेंद्र कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी खड्डा, प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह थाना रामकोला,श्रीमती एकता त्रिपाठी नायब तहसीलदार, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुभाषचंद्र श्रीवत्स ,उप निरीक्षक,श्यामलाल निषाद
,हे0मो0 योगेंद्र यादव ,का0मो0 अखंड प्रताप सिंह थाना रामकोला की उपस्थिति रही।

यह कार्रवाई “ऑपरेशन क्लीन” अभियान की सफलता को दर्शाती है, जिससे कानून-व्यवस्था के साथ-साथ प्रशासनिक पारदर्शिता को भी मजबूती मिली है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking