News Addaa WhatsApp Group Join करें

*प्रगति पत्र एवं पुरस्कार पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 4, 2025  |  5:27 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
*प्रगति पत्र एवं पुरस्कार पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे WhatsApp
Responsive image

प्रगति पत्र एवं पुरस्कार पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

  • मथौली बाजार कुशीनगर (गौतम मुनि तिवारी), विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बनटोलवा में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल कर नये शैक्षिक सत्र की शुरुआत की गई और शैक्षिक सत्र 2024-25 के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही विद्यालय द्वारा अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्रगति पत्र एवं पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान जमुना सागर सिंह एवं कवि उगम चौधरी ने माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
    ग्राम प्रधान जमुना सागर सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत की कोई विकल्प नहीं है। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसने पढ़ाई के साथ साथ संस्कार और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ने सभी शिक्षकों के साथ अभिभावकगणो को भी धन्यवाद देते हुए सभी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को परखने और उसे निखारने में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक परशुराम चौरसिया ने किया।इस दौरान शिक्षक बांकेलाल भारतीय, हरिनारायण प्रसाद, आशुतोष, संजय कुमार शर्मा सहित आदि अभिभावक मौजूद रहे।
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking