News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रगति पत्र एवं पुरस्कार पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे 

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Apr 3, 2025  |  5:59 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रगति पत्र एवं पुरस्कार पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे 
मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लाला टोला सिकटिया  में अध्यापक अभिभावक बैठक का आयोजन कर वर्तमान  शैक्षिक सत्र 2024-25 के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही विद्यालय द्वारा अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। 
प्रगति पत्र एवं पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।विद्यालय प्रबंध समिति के  अध्यक्ष  वीरेन्द्र कुमार ने  बच्चो को पुरस्कृत करते हुए अपने  उद्बोधन में कहा कि सफलता के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं  है।  मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान  जमुना सागर जी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उनसे पढ़ाई के साथ -साथ संस्कार और  अनुशासन पर विशेष ध्यान देने को कहा।  
अपने समापन संबोधन में प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव ने सभी शिक्षकों के साथ- साथ अभिभावकगणो को भी धन्यवाद देते हुए सभी बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि बच्चो की प्रतिभा को परखने और उसे निखारने में दोनो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान  विनीत कुमार तोमर , दीपा तिवारी , अनिल कुमार , माया यादव एवं रसोईयों मौजूद रहे।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking