News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रर्यावरण दिवस पर विद्यालय में किया गया पौधारोपण 

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jun 5, 2026  |  7:24 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रर्यावरण दिवस पर विद्यालय में किया गया पौधारोपण 

विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय मंगलपुर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंगलपुर मनोज कुमार गोड़ एवं ग्राम सभा के गणमान्य नागरिक सेना से सेवानिवृत्त द्विजेंद्र देव पाण्डेय द्वारा पौधे लगाए गए।

आज की हॉट खबर- “ऑडियो बम का धमाका!” — वायरल सौदेबाजी कांड पर गिरी...

प्रधान प्रतिनिधि ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के जरिए पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन,जैव विविधता में कमी आदि समस्याओं के निवारण के लिए आकर्षित करता है। हम सभी को पोधे अवश्य लगाना चाहिए एवं एक दूसरे को लगाने के लिए जागरूक करना चाहिए। दिनेश कुमार सिंह अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मोतीचक ने कहा कि पौधे हमें और सभी जीव जन्तुओं को आक्सीजन प्रदान करते हैं। पौधे जलचक्र के लिए एक अनिवार्य हिस्सा होते हैं।

विद्यालय के कुछ छात्र एवं छात्राओं के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया इस दौरान मुन्ना सिंह प्रकृति मित्र एवं अनमोल रत्न शिक्षक, उमेश प्रभाकर , राधा रानी, रामहर्ष गोंड, शिवचरण कन्नोजिया, प्रेम सागर स० अ ० आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बोदरवार में रैली निकाल कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
बोदरवार में रैली निकाल कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

बोदरवार, कुशीनगर :- विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के संरक्षण को लेकर बाजार के…

चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पुलिस की पकड़ में
चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पुलिस की पकड़ में

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

हाटा कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड…

हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दस दिन में गिरफ्तार, तमकुहीराज पुलिस को मिली सफलता
हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दस दिन में गिरफ्तार, तमकुहीराज पुलिस को मिली सफलता

कुशीनगर। जनपद की तमकुहीराज पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking