News Addaa WhatsApp Group

प्रशासन के पहल और मूर्ति की मरम्मत के बाद शांत हुई आक्रोशित भीड़

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Feb 26, 2025  |  4:21 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रशासन के पहल और मूर्ति की मरम्मत के बाद शांत हुई आक्रोशित भीड़

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा पोखरभिंडा नंबर एक में स्थित डाo भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को बीते मंगलवार की रात में अराजक व्यक्तियों द्वारा तोड़ दिए जाने की जानकारी बुधवार को सुबह आम होते ही ग्रामीणों के अंदर आक्रोश उत्पन्न हो गया I ग्रामीण प्रदर्शन के साथ उग्र रूप लेते हुए धरने पर बैठने के लिए आमादा हो गए I

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के पहल के साथ ही साथ खंडित हुई मूर्ति की मरम्मत होने पर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए I

ज्ञात हो, कि 26 फरवरी बुधवार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जहाँ मंदिरों में जलाभिषेक के साथ पूजन अर्चन में ग्रामीण लगे हुए थे I वहीं विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा पोखरभिंडा नंबर एक के पुरवा भगवानपुर में स्थित डाo भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित होने की सूचना मिलते ही बाबा साहब के अनुवाइयों ने मौके पर पहुँच कर मूर्ति को खंडित करने वाले अराजक व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ ही साथ डाo भीमराव अंबेडकर की नई मूर्ति को लगवाने की मांग करने लगे I

सूचना पाकर मौके पर पहुँचे न्यायिक तहसीलदार कप्तानगंज जितेंद्र कुमार सिंह व पुलिस बल के साथ थानाथ्यक्ष कप्तानगंज धनवीर सिंह द्वारा अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही का अश्वासन देते हुए खंडित हुई मूर्ति का मरम्मत करा दिया गया I भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सहित ग्रामीणों द्वारा अपने मांग को लेकर न्यायिक तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह सहित थानाध्यक्ष कप्तानगंज धनवीर सिंह को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की गई I प्रशासनिक अधिकारियों के पहल पर खंडित हुई मूर्ति को बनने के बाद उग्र भीड़ शांत हुई मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई I

इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, बालकिशुन, रहमत भाई, प्रमोद रंजन, गिरधर प्रसाद, चन्द्रशेखर, महेंद्र प्रसाद, डेबालाल उर्फ ज्वाला प्रसाद, विजय प्रसाद, बहादुर, सोहन, बिक्रम, रामभवन, राजमंगल, सुशील, लोरिक प्रसाद, समरेंद्र सिंह सैथवार, अंकित कुमार गौतम, शिव कुमार बौद्ध, अजय कुमार, शंकर प्रसाद, रीता देवी, सुंदरी, सुशीला सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे I

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking