News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रशासन के पहल पर खंडित हुई मूर्ति के बनने पर शांत हुई आक्रोशित भीड़

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jan 28, 2025  |  7:53 PM

226 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रशासन के पहल पर खंडित हुई मूर्ति के बनने पर शांत हुई आक्रोशित भीड़ WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में स्थित डाo भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के दाहिने हाथ को बीते सोमवार की रात में किसी अराजक व्यक्ति द्वारा तोड़ दिए जाने की जानकारी मंगलवार को सुबह आम होते ही ग्रामीणों के अंदर आक्रोश उत्पन्न हो गया I ग्रामीण प्रदर्शन के साथ उग्र रूप लेते हुए धरने पर बैठने के लिए आमादा हो गए I सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के पहल पर खंडित हुई मूर्ति के टूटे हुए दाहिने हाथ को तत्काल सीमेंट से ठीक कराए जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए I

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

ज्ञात हो, कि 28 जनवरी मंगलवार के दिन विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा भलुही में स्थित डाo भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के दाहिने हाथ को टूटने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कप्तानगंज जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ थानाथ्यक्ष कप्तानगंज धनवीर सिंह द्वारा उपस्थित ग्रामीणों सहित भीम आर्मी के नेताओं से बातचीत कर पहल करते हुए तत्काल सीमेंट मगवाकर मिस्त्री के माध्यम से टूटे हुए मूर्ति के दाहिने हाथ को ठीक कराने में जुड़ गए I मौके पर एसडीएम कप्तानगंज विकास चंद व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह द्वारा भी गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली गई I और भीम आर्मी सहित ग्रामीणों द्वारा अपने मांग को लेकर एसडीएम कप्तानगंज विकास चंद को ज्ञापन भी सौंपा गया I

दिए गए ज्ञापन में बाबा साहब के स्थल का बाउंड्रीवाल कराते हुए गेट लगाने सहित स्थल पर प्रकाश के व्यवस्था की मांग की गई है I डाo भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के खंडित होने की सूचना मिलते ही चौकी मंसूरगंज व बोदरवार की पुलिस के साथ चौकी इंचार्ज पंकज कुमार सिंह मौके पर सुबह से ही पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने में लगे रहे I प्रशासनिक अधिकारियों के पहल पर खंडित मूर्ति को बनने के बाद उग्र भीड़ शांत हुई जिससे मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है I

इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अयोध्या भाई, ग्राम सभा अध्यक्ष विनय प्रसाद, चंद्रशेखर बौद्ध, विपिन, गिरधर प्रसाद, जितेंद्र, प्रवीण गौतम, समरेंद्र सिंह सैथवार, राजेश साहनी, द्वारिका, प्रमोद रंजन, रविंद्र, छोटेलाल भारती, बिंदू गुप्ता, अजय कन्नौजिया, हरिपाल,राधेश्याम,रामकोला विधान सभा अध्यक्ष रोहित निगम, बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गौतम,जिलाप्रभारी यशवंत कुमार प्रभारी सुदर्शन सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking