News Addaa WhatsApp Group

परशुराम जयंती को लेकर हुई बैठक, तैयारी जोरों पर

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Apr 20, 2025  |  7:49 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
परशुराम जयंती को लेकर हुई बैठक, तैयारी जोरों पर

बोदरवार/कुशीनगर। भगवान परशुराम की जयन्ती को भव्य और यादगार बनाने के लिए अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा “रा” की एक आवश्यक बैठक बोदरवार के भगवंत पाण्डेय पीजी कालेज में सम्पन्न हुई I बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा “रा” के जिलाध्यक्ष अजय उर्फ गोलू मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि महामंत्री संतोष कुमार पाण्डेय रहे I और संचालन कृष्ण मुरारी मिश्र ने किया I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

विदित हो, कि 20 अप्रैल रविवार को विकास खंड कप्तानगंज के बोदरवार में स्थित भगवंत पाण्डेय पीजी कॉलेज में ब्राह्मण समाज के लोगों की हुई बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भगवान परशुराम के चित्र का माल्यार्पण कर किया गया l इस बैठक में हाटा, कसया, पडरौना , नेबुआ नौरंगिया, खड्डा, फाजिलनगर, मथौली बाजार, कप्तानगंज सहित कई जगहों से ब्राह्मण समाज के लोग आये हुए थे l बैठक का मुख्य मुद्दा अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को बेहतर ढंग से मनाने का रहा l बैठक में एसआर चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रवंधक राजकुमार पाण्डेय, पीजी कालेज के प्राचार्य डाo सुनील कुमार पाण्डेय, अश्वनी मिश्रा, भगवंत पाण्डेय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पुंडरिक मिश्रा, आदित्य मिश्रा, भाजपा नेता व समाजसेवी अवधेश गिरी, सहित दर्जनों वक्ताओं द्वारा अपने विचारों को रखा गया l सभी लोगों के विचारोंपरांत जिलाध्यक्ष अजय उर्फ गोलू मिश्रा ने ब्राह्मण समाज से अपील करते हुए कहा कि तीस अप्रैल को इस बार अक्षय तृतीया का पर्व है l इस दिन कप्तानगंज स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम का जन्मदिन मनाया जायेगा l जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है l

इस अवसर पर प्रभुदयाल ओझा, अजय पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, संतोष चौबे, राधेश्याम तिवारी, चंद्रदेव पाठक, रवि प्रताप पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय, संतोष मिश्रा, विवेक पाण्डेय, संतोष चटर्वेदी,सर्वेश पाण्डेय,जयप्रकाश पाण्डेय, सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking