News Addaa WhatsApp Group

प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Nov 15, 2024  |  6:11 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

बोदरवार/कुशीनगर। जवाहर जयंती के शुभ अवसर पर नव युवक मंगल दल कुंदूर द्वारा आयोजित दो दिवसीय हस्तकंदुक प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस चौकी मंसूरगंज चौकी इंचार्ज पंकज कुमार सिंह द्वारा फीता काट कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया गया I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो कि 15 नवंबर दिन शुक्रवार को विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम सभा कुंदूर में नव युवक मंगल दल द्वारा आयोजित दो दिवसीय हस्तकंदुक प्रतियोगिता में सिसवा बाजार, दर्जिया, भैरोपुर,खरहरा, गहिरा गोरखपुर, बीआरडी कालेज गोरखपुर, रघुनाथपुर, बरियारपुर देवरिया की टीमें खेल मैदान पर उपस्थित होकर अपने टीमों की इंट्री करा कर टास कराते हुए एक दूसरे के साथ ग्रुप बना कर वालीबाल के खेल को खेलने के लिए तैयार हुई I कमेटी के अनुसार वालीवाल का मैच लीग मैच के रुप में खेला जायेगा I इस मैच में सभी टीमों के खिलाडियों को एक दूसरे टीम के साथ खेलना होता है I हस्तकंदुक प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे चौकी इंचार्ज मंसूरगंज पंकज कुमार सिंह व दरोगा हरिश्चंद यादव द्वारा फीता काट कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया I इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 16 नवंबर शनिवार को खेला जाएगा I निर्णायक के रुप में अच्छेलाल बर्मा और सहनिर्णायक अनिरुद्ध यादव गणक विकास रहे I

इस दौरान दल के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रवी बर्मा, जयकिशन प्रजापति, मनीष यादव, राजकमल यादव, सद्दाम अली, जमालुद्दीन, विनय सिंह, भोला साहनी आदि उपस्थित रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking