News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटीयों में हुई कैद

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Feb 19, 2025  |  5:57 PM

189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटीयों में हुई कैद
  • ग्राम पंचायत पडौली में संपन्न हुए उपचुनाव का हाल

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा पडौली में प्रधान की मृत्यु के बाद खाली हुए प्रधान पद के लिए संपन्न हुए उपचुनाव में ग्रामीणों ने अपना मतदान कर मैदान में भाग्य आजमा रहे दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटीयों में कैद करा दिया I

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा पडौली के महिला प्रधान स्वo सत्ती देवी पत्नी स्वo विद्या सिंह की मृत्यु के बाद विकास कार्यो में आ रही बधाओं को दूर करने के लिए शासन प्रशासन द्वारा रिक्त हुए पद के लिए प्रधान पद हेतु दिनांक 19 फरवरी बुधवार के दिन ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय शेषपुरवा पर बने हुए चार बूथों क्रमशः 152 व 153 और 154 तथा 155 के माध्यम से ग्राम पंचायत का उपचुनाव संपन्न कराया गया I शांतिपूर्ण ढंग से सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ मतदान शाम पांच बजे तक संपन्न हुआ I ग्राम सभा में कुल वोटों की संख्या दो हजार सात सौ वावन की है I जिसमें 55.36 प्रतिशत वोट पोल हुए I और कुल 1532 वोट का ग्रामीणों ने मतदान किया है I बताते चले कि इस ग्राम पंचायत में तीन पुरवे समाहित हैं I जिनको क्रमशः शेषपुरवा, सोनापाकड़ और कुईचवर के नाम से जाना जाता है I ग्राम पंचायत के संपन्न हुए इस उपचुनाव में पूर्व प्रधान स्वo सत्ती देवी की बहू शिवांगी देवी पत्नी रुद्र प्रकाश सिंह और निशा देवी पत्नी अंकित पाण्डेय प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं I

दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकावला दिख रहा है I अब इन दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटीयों में जहां कैद हो गया है I वहीं उपचुनाव को लेकर पुलिस बल के साथ कप्तानगंज थानाध्यक्ष धनवीर सिंह सुरक्षा व्यवस्था का हर समय जायजा लेते रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking