News Addaa WhatsApp Group

पटहेरवा पुलिस की कार्रवाई: गो-तस्करी के 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 17, 2025  |  6:07 PM

114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा पुलिस की कार्रवाई: गो-तस्करी के 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को दबोचा

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में वांछित चल रहे 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

जानकारी के अनुसार, दिनांक 17.11.2025 को थाना पटहेरवा पुलिस ने मु0अ0सं0 252/2024, धारा 3/5ए/8/5बी गोबध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त अरूण उर्फ राजकुमार रावत पुत्र नाथू राम, निवासी लक्ष्मणपुर सनेथु पुरवा, थाना पूराकलन्दर, जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा पहले से ही 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्र,उप निरीक्षक अनुराग यादव,उप निरीक्षक सच्चिदानन्द सिंह यादव,उप निरीक्षक श्रवण कुमार,आरक्षी संजय सिंह यादव,आरक्षी धर्मेन्द्र चौहान
सभी – थाना पटहेरवा, कुशीनगर की अहम रोल रही।

पुलिस अधीक्षकों द्वारा इस कार्रवाई की सराहना की गई है। गिरफ्तारी से क्षेत्र में गो-तस्करी के विरुद्ध सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking