खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे के श्री गांधी किसान इंटर कालेज के मैदान में बृहस्पतिवार को खड्डा क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में नरकटियागंज ( बिहार ) और पथरदेवा ( देवरिया ) की महिला खिलाड़ियों के बीच जमकर मुकाबला हुआ।
महिला फुटबॉल मैच का शुभारंभ पथरदेवा ( देवरिया ) की टीम के स्पांसर भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा व नरकटियागंज टीम के स्पांसर ज्ञानज्योति समाज कल्याण पूर्व माध्यमिक विद्यालय खड्डा के प्रधानाचार्य विनोद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
खेल ग्राउंड पर शुरुआती दौर तक पथरदेवा की टीम की खिलाड़ी मुस्कान खान ने गोल मारकर नरकटियागंज की टीम पर दो गोल से बढ़त बढ़ा ली। मध्यान्ह बाद भी पथरदेवा की टीम ने विरोधी टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा। अंत के महज दो मिनट में ही पथरदेवा की टीम की रुखसान खान ने तीसरा गोल मार खेल समाप्ति तक तीन शून्य से बढ़त बनाते हुए ट्राफी अपने नाम कर लिया। मैच के निर्णायक अजीजुद्दीन, शब्बीर अहमद, मोहम्मद उमर और संतोष कुमार रहे जबकि कमेंट्रेटर की भूमिका सचिन कुमार और पवन मद्धेशिया ने निभाई।
प्रतियोगिता के संयोजक रितेश पांडेय, तबरेज सिद्दीकी, मनीष गुप्ता, सपा नेता धीरज सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अवनींद्र गुप्ता, सुनील प्रजापति, सपा के अमर जायसवाल, व्यापार मण्डल के सन्तोष जायसवाल, संजय शर्मा, महादेव चौधरी, विजय कन्नौजिया, साजिद अली, मोनू मद्धेशिया, सुनील आदि मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…