खड्डा/कुशीनगर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दरुआबारी में योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में गुरुवार को किसानों ने अपनी समस्या से अवगत कराया। सीएम ने उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिया।
समाधान यात्रा की शुरुआत करने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ग्रामीणों समेत किसानों ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान सीएम नीतीश से किसानों ने मांग किया की महंगाई लगातार बढ़ रही है जिसको देखते हुए गन्ना के मूल्य निर्धारण में वृद्धि की जाए। किसानों ने गन्ना का मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग करते हुए उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपा साथ हीं खाद और उर्वरक की किल्लत की समस्या के निदान की भी मांग की। इसके अलावा जंगली जानवरों से फ़सलों के नुकसान को बचाये जाने की भी सिफारिश किया । इंख कस्तकार संघ बिहार के प्रदेश सचिव छोटे श्रीवास्तव के नेतृत्व में किसानों के शिष्टमंडल दल ने सीएम से भीड़ के बीच हीं मिलकर आवेदन देते हुए किसानों की समस्याओ के समाधान की गुहार लगाई।
उन्होंने कहा की समस्या है तभी आपने समाधान यात्रा निकाली है ऐसे में किसानों की समस्या का निदान करें तभी समाधान यात्रा सार्थक होगी। सीएम ने किसानों की बातों को सुनकर उन्हें भरोसा दिया की किसानों के हित में जरूर अच्छा फैसला लिया जाएगा। खाद उर्वरक समेत गन्ना मूल्य निर्धारण पर सरकार जल्द विचार करेगी।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…