News Addaa WhatsApp Group Join करें

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 3, 2026  |  10:50 AM

507 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन कराने वाले एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने से सोमवार को अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों पर गलत इलाज तथा गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
परिजनों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले युवक का सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के लगभग तीन दिन बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और पेट में असहनीय दर्द होने लगा। आरोप है कि अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने सिर्फ ड्रिप चढ़ाकर उसे वापस घर भेज दिया। इसके बाद भी युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और दर्द लगातार बढ़ता गया।
बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात युवक की हालत अचानक अधिक गंभीर हो गई। परिजन उसे दोबारा उसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय रहते उचित उपचार किया जाता तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग जुट गए। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपके लिए और..- चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी…

चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking