News Addaa WhatsApp Group

पटहेरवा: चार राशि प्रतिबंधित गो वंश पिकप वाहन से बरामद,एक गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 4, 2024  |  6:17 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: चार राशि प्रतिबंधित गो वंश पिकप वाहन से बरामद,एक गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की पटहेरवा पुलिस ने एक माल वाहक पिकप से चार राशि प्रतिबंधित गो वंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराते हुए एक पशु तस्कर को उस समय दबोचा है,जब तस्कर प्रतिबंधित पशुओं की खेप को बिहार प्रदेश के रास्ते बंगाल ले जाने के फिराक में जुटे थे।

आज की हॉट खबर- सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध...

बताते चले की गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह, उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा, उप निरीक्षक उमेश यादव, आरक्षी सोहित कुमार,आरक्षी अर्जुन खरबार के साथ महुअवा- पिपरा कनक लिंक रोड के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे की एक पिकप वाहन रजि0 नं0 UP 57 BT 1033 से तस्करी कर ले जायी जा रही चार राशि गोवंशीय पशु (तीन राशि गाय व एक राशि बछड़ा) की बरामदगी करने में कामयाब हुए। साथ ही मौके से एक अभियुक्त- असलम पुत्र निजामुद्दीन निवासी परसौनी पाण्डेय पट्टी थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 205/2024 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…

सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम

कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की…

खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking