News Addaa WhatsApp Group

पत्रकार की हत्या पर स्थानीय पत्रकारों में आक्रोश

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 10, 2025  |  5:28 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पत्रकार की हत्या पर स्थानीय पत्रकारों में आक्रोश

हाटा/कुशीनगर। सीतापुर में एक अखबार के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की निर्मम हत्या पर स्थानीय पत्रकारों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए घोर निन्दा किया है।

सोमवार को हाटा के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में मोहन पांडेय की अध्यक्षता में हुई जहां मृत पत्रकार पाजपेई की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पत्रकार एवं साहित्यकार मोहन पाण्डेय भ्रमर ने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने वाले पत्रकारों की हत्या की जा रही है और आए दिन हमले भी हो रहे हैं। वर्तमान में तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए जिस तरह पत्रकार समाज की सेवा में लगे हुए हैं उनके सम्मान व सुरक्षा की जिम्मेदारी समाज व सरकार की है।

पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की प्रदेश सरकार से मांग की गई। बैठक में तहसील क्षेत्र के पत्रकार मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking