News Addaa WhatsApp Group Join करें

Paytm ने अपने यूजर्स को दिया दिवाली तोहफा! खत्म किए ये चार्जेस, अब FREE में मिलेगी ये सर्विस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 3, 2020  |  10:46 AM

1,148 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Paytm ने अपने यूजर्स को दिया दिवाली तोहफा! खत्म किए ये चार्जेस, अब FREE में मिलेगी ये सर्विस WhatsApp
Responsive image

मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम (Paytm) अपने यूजर्स को अलग-अलग मोड के जरिए पेमेंट का विकल्प देती है. पेटीएम यूजर्स इस ऐप के जरिए UPI से लेकर कई तरह के बिल्स का भुगतान चुटकी में कर लेते हैं. एक तरफ बैंक अकाउंट से पेटीएम वॉलेट से पैसे डालने पर यूजर्स को कोई चार्ज नहीं देना होता है. लेकिन, इसके उलट यानी पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर यूजर्स को चार्ज देना पड़ता था. कई यूजर्स को इसे लेकर चिंता थी. अब खुद पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने इस पर जवाब दिया है.

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

विजय शेखर शर्मा ने एक पेटीएम यूजर को इस बारे में जवाब दिया है. एक यूजर ने उनसे पूछा कि अगर आप पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर लगने वाले 5 फीसदी चार्ज को हटा लेते हैं तो इससे क्या होगा? क्या इससे यूजर बेस बढ़ेगा? क्या यह आपकी कंपनी के लिए एक खाई की तरह है? इसके जवाब में पेटीएम संस्थापक ने लिखा, ‘अब यह जीरो है! हां, हमने इस चार्ज को हटा दिया है.’

बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर पेटीएम क्यों वसूलता था ये चार्ज?
दरअसल, वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए पेटीएम को सुविधा शुल्क वहन करना पड़ता है. जब कोई यूजर क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या बैंक अकाउंट के जरिए वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करता है तो पेटीएम आपके बैंक को एक तय फीस देता है. इस फीस के बदले पेटीएम आपसे कोई पैसे नहीं वसूलता है. लेकिन, जब कोई यूजर इस वॉलेट में ऐड किए गए पैसे को खर्च नहीं करके अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करता है तो पेटीएम अपनी तरफ से दिए गए इस चार्ज को यूजर से वसूल लेता था. विजय शेखर शर्मा ने अब इसी चार्ज को नहीं वसूलने की बात कही है.

क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करने पर देना होगा चार्ज
हाल ही में पेटीएम ने जानकारी दी है कि 15 अक्टूबर से कोई व्यक्ति पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से मनी ऐड करता है तो उसे 2 फीसदी का अतिरिक्त चार्ज देना होगा. इस 2 फीसदी चार्ज में जीएसटी शामिल होगा. उदाहरण के लिए अगर आप क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में 100 रुपये एड करते हैं तो आपके क्रेडिट कार्ड से 102 रुपये का पेमेंट करना होगा. पहले यह नियम 9 अक्टूबर से ही लागू होना था.3

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

आजकल WhatsApp हर स्मार्टफोन यूजर की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking