कुशीनगर । कलयुग का असर आज कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में देखने को मिला है,जहां एक पत्नी अपनी पति को डंडों से प्रहार कर मौत की घाट सुला दिया है, यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को कोतवाली पडरौना पुलिस को एक दिल दहलाने वाली खबर की सूचना मिली यह कि थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जंगल बकुलहा ब्रह्मस्थान में पति और पत्नी के बीच विवाद में पति की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर तत्काल मौके पर मुकमी पुलिस पहुंची तो जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि लालचंद पुत्र सीरी उम्र करीब 40 वर्ष व उसकी पत्नी किरन के बीच पति द्वारा शराब पीने की बात को लेकर बाद विवाद हुआ । जिसमे दोनों एक दूसरे पर टूट पड़े, जिसमें झगड़े के बीच में पत्नी द्वारा डंडे से अपने पति पर प्रहार किया गया जिससे लालचंद की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
स्थानीय पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा,पोस्टमार्टम की कार्यावही के लिए भेज दिया गया । वही प्रकरण में थाना कोतवाली पडरौना पर मु0अ0सं0 397/2025 पंजीकृत कर आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…