कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चार अदद अवैध तमंचा, विभिन्न बोर के जिन्दा व खोखा कारतूस, एक फायरशुदा बुलेट, अवैध शस्त्र निर्माण के उपकरणों का जखीरा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
सोमवार को की गई इस कार्रवाई के दौरान बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली पडरौना में मु0अ0सं0 58/2026 धारा 3/5/7/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से धर्मवीर शर्मा पुत्र सबरू शर्मा अपने घर में चोरी-छिपे अवैध तमंचा बनाता था। तैयार तमंचों को धनन्जय कुमार उर्फ लकी वर्मा पुत्र स्व0 काली चरन बिहार ले जाकर विभिन्न स्थानों पर बेचता था।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धनन्जय कुमार उर्फ लकी वर्मा पुत्र स्व0 काली चरन, निवासी मिर्जापुर, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर,धर्मवीर शर्मा पुत्र सबरू शर्मा, निवासी देवरिया बाबू, थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ है। पकड़े गए अभियुक्तों की लम्बी अपराधिक इतिहास हैं।
बताते चलें कि इस कामयाबी को अमली जामा पहनाने में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, उप निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह, उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह तथा कांस्टेबल रवि प्रकाश सिंह, विकास यादव, आनन्द गुप्ता, आकाश गौर, आशीष पटेल, प्रेमशंकर गुप्ता और अजीत यादव शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई से अवैध शस्त्र निर्माण व तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…