News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना पुलिस की त्वरित कार्रवाई : 12 घंटे में चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार कपड़े व डेटॉल साबुन से लेकर नकदी तक बरामद, प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह की टीम ने दिखाई सतर्कता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 19, 2025  |  7:25 PM

244 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना पुलिस की त्वरित कार्रवाई : 12 घंटे में चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार कपड़े व डेटॉल साबुन से लेकर नकदी तक बरामद, प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह की टीम ने दिखाई सतर्कता WhatsApp
Responsive image

पडरौना पुलिस की त्वरित कार्रवाई : 12 घंटे में चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

कपड़े व डेटॉल साबुन से लेकर नकदी तक बरामद, प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह की टीम ने दिखाई सतर्कता

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पडरौना पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा कर सराहनीय सफलता प्राप्त की है।

रविवार को पुलिस टीम ने राजन शर्मा पुत्र शिवचन्द्र शर्मा निवासी जंगल खिरकिया, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी गया सामान एवं ₹1033/- नकद बरामद हुआ। इस मामले में थाना कोतवाली पडरौना पर मु0अ0सं0 586/2025 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामद सामान में 1 किलो 400 ग्राम मिश्रित काजू-बादाम,दस कपड़े धोने के साबुन (रिन),दस डेटॉल साबुन,₹1033/- नकद बरामद हुआ हैं।

सतर्कता और तत्परता का उदाहरण बनी पुलिस टीम ने घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सुराग जुटाना शुरू किया। टीम ने लगातार प्रयासों से आरोपी को धरदबोचा और चोरी गया माल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजन शर्मा पुत्र शिवचन्द्र शर्मा।निवासी – जंगल खिरकिया, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ हैं।

यहां बताना चाहूंगा कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह,उपनिरीक्षक चन्दन मौर्या,हे0का0 कमलेश यादव,का0 ओमप्रकाश,का0 उधम सिंह
थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में की गई इस पेशेवर जांच की प्रशंसा की है। पुलिस की इस सतर्कता ने यह संदेश दिया है कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking