कसया। मंगलवार को थाना कसया पर एएसपी अभिनव त्यागी द्वारा आगामी त्यौहार होली, रमजान आदि व लोकसभा निर्वाचन-24 के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस दौरान मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, सामप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवांछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें साथ ही ऐसे टिप्पणी न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है।इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, सीओ कसया कुंदन सिंह, थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय,एसएसआई प्रविंद्र राय, सभासद मनोज,ग्राम प्रधान अकबर अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…
कुशीनगर। जनपद में व्यवसायिक मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कथित मौखिक एवं अनाधिकृत प्रतिबंध…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…
कुशीनगर। जिले के कसया थाने में तैनात दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों ने…