News Addaa WhatsApp Group

कसया थाने मे पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 5, 2021  |  9:36 PM

630 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया थाने मे पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न
  • त्योहारों पर खलल डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे- थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। थाना परिसर में मंगलवार को थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में नवरात्र,दशहरा पर्व के मद्देनजर जन प्रतिनिधियों एवं सभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में बिना अनुमति के कोई भी मूर्ति स्थापित नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि दुर्गा पंडाल की अनुमति सिर्फ पुरानी दुर्गा पूजा कमेटी को दी जाएगी। कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए समिति पंडाल में सीमित लोग ही रहेंगे,पुलिस और जनता के मध्य सकारात्मक सोच बनी रहनी चाहिए व त्योहारों पर खलल डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।इस दौरान चौकी इंचार्ज कुशीनगर रविन्द्र यादव ने कहा की अपराध व अपराधियों के विरुद्घ कठोर कार्यवाही होगी।बैठक मे थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय,कुशीनगर चौकी इंचार्ज रविन्द्र यादव,सब इंस्पेक्टर शिवकुमार समेत जन प्रतिनिधि एवं सभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

राज पाठक/न्यूज अड्डा

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking