कुशीनगर। शांतिपूर्ण ढंग से होली त्योहार मनाने को लेकर मंगलवार को कसया थाने में एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई।इसमें सभी से शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की गयी। बैठक के दौरान एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि होली का त्योहार रंगों और भाईचारे का त्योहार है। इसे सभी मिलजुल कर सौहार्द पूर्वक मनायें।होली एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। सभी लोग प्रेम व सौहार्द की भावना के साथ होली का त्यौहार मनाएं।
उन्होंने कहा कि होली शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन मुस्लिम समाज के लोग मदरसे में नमाज पढने जायेंगे। इसका ख्याल रखते हुए समय से पूर्व होली खेल लें। उन्होंने कहा कि शराब का सेवन कर माहौल खराब करने वाले हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली के दिन अवैध शराब बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें,ताकि पुलिस शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर सके।
इस दौरान एएसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय ,एसएसआई हरेराम यादव, एसआई चंदन वर्मा, एसआई आकाश वर्मा, एसआई लल्लन यादव, कांस्टेबल जानसन, कांस्टेबल शेरबहादुर, प्रधान सुभाष, प्रधान भरत, प्रधान जवाहर लाल, प्रदीप कुमार, अर्जुन पासवान समेत लोग मौजूद रहे।।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…