News Addaa WhatsApp Group Join करें

60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों की पेंशन राशि हुई दुगुनी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 31, 2021  |  6:46 PM

1,553 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों की पेंशन राशि हुई दुगुनी WhatsApp
Responsive image
  • जनवरी 2022 से योजना का मिलेगा लाभ

कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडे ने बताया कि संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण द्वारा वर्तमान में प्रदेश में निवासरत वृद्ध जनों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान किए जाने हेतु राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन का संचालन किया जा रहा है । वृद्धावस्था पेंशन से आच्छादित 60 से 79 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों को ₹ 200 केन्द्रांश तथा ₹ 300 राज्यांश अर्थात कुल ₹ 500 प्रतिमाह की धनराशि पेंशन के रूप में प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के वृद्धजनों को रु 500 प्रतिमाह की धनराशि शत-प्रतिशत केन्द्रांश से पेंशन के रूप में प्रदान की जा रही है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

उन्होंने बताया कि वृद्ध जनों के कल्याण के दृष्टिगत राज्यपाल राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित की जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु की वृद्ध जनों को प्रदान की जा रही पेंशन राशि रु 500 प्रतिमाह प्रति लाभार्थी से बढ़ाकर रु 1000 प्रतिमाह प्रति लाभार्थी किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि बढ़ी हुई पेंशन की दर माह जनवरी 2022 के प्रथम दिवस से प्रभावी होंगी।

अजित यादव/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking