रामकोला/कुशीनगर । कर्मो के लेखा- जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की कायस्थ परिवार के लोगों ने गुरुवार को पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस महान पर्व के अवसर पर क्षेत्र के तमाम कायस्थ परिवार के घरों में भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना किया गया।कार्तिक मास के द्वितीया को भगवान चित्रगुप्त की कायस्थ समाज के लोगों द्वारा पूजा करने का प्राविधान है।गुरूवार को भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर पर कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्ववक पुष्प,अक्षत,सिन्दुर,नैवेध अर्पित एवं कलम – दवात रख भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर मनोवांच्छित फल और शांति के लिए कामना की।
इस अवसर पर प्रभात श्रीवास्तव ,लक्की उर्फ प्रशांत श्रीवास्तव, एडवोकेट पल्लवी श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव, निशा श्रीवास्तव ,अंकिता श्रीवास्तव, दीपिका श्रीवास्तव, पंकज, प्रबल, प्रतिष्ठा, अनवी, रीतिका, कृतिका, प्रमोद श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव,अश्वनी श्रीवास्तव,अंकित श्रीवास्तव सहित चित्रांश परिवार के तमाम लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…