News Addaa WhatsApp Group Join करें

कड़ाके की ठंड से घरों में दुबके रहे लोग

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Jan 3, 2022  |  5:26 PM

1,053 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कड़ाके की ठंड से घरों में दुबके रहे लोग
  • तीन दिन से अच्छे से भाष्कर के नहीं हुए दर्शन,घरों में दुबके लोग
  • अधिकतम तापमान 24, न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस रहा
  • तेजी से गिरा तापमान डाक्टरों ने दी है छोटे बचों को सर्दी से बचाने की सलाह।

कुशीनगर। कुछ दिन पूर्व कुशीनगर समेत आसपास के तराई क्षेत्र में हुई बारिश का असर देखने को मिल रहा है। जनवरी महीने मतलब साल के बदलते ही लोगों पर ठंड भारी पड़ने लगी है। तापमान में इन दिनों तेजी से गिरावट देखने को मिल रहा है।शनिवार,रविवार से जहां भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए व हवाओं ने रविवार से गलन को बढ़ाकर रख दिया।सोमवार को भी अच्छे से सूर्य की किरणें नहीं दिखी और आसमान में पूरे दिन बादल छाये रहे।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

सर्द हवाओं ने रविवार से ही ठंड में एकाएक इजाफा कर दिया।पूरे दिन सूर्य बादलों के बीच छिपे रहे।ऐसे में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। लोग घरों में दुबके रहे।कसया में खरीदारी करने आये लोग भी जल्द ही काम निपटाकर घरों को लौट गए।

पछुआ हवाओं के चलते गलन में इजाफा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चला है। पिछले तीन दिनों से भगवान भाष्कर के दर्शन भी नहीं हुए हैं। शनिवार,रविवार के बाद सोमवार को भी ठंड बढ़ने के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे।सोमवार को कुशीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस पर आ टिका।गलन बढ़ने के बाद लोगों ने अलाव का सहारा लिया तो बच्चे भी घरों में रहे।

ठंड से बचाव के लिए एक तरफ जहां लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया, वहीं बुजुर्गों सहित अन्य लोग अलाव के पास बैठे रहे। जरूरी कार्य के लिए घरों से निकले लोग ठिठुरते हुए पहुंचे। ठंड का प्रभाव इतना बढ़ गया कि बंद कमरों में भी लोगों को गलन महसूस होती रही। इससे बचने के लिए लोगों को स्वेटर,जैकेट सहित मफलर का सहारा लेना पड़ा। छोटे बच्चों को लेकर लोग विशेष जतन करते दिखे। सड़कों पर आवाजाही और दिनों के मुकाबले कम रही।

सेहत का रखें ध्यान: डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि इस मौसम में छोटे बच्चे बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।यह मौसम इनके लिए संवेदनशील होता है।इस मौसम में अस्थमा,हार्ट के मरीजों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। यह मौसम इनके लिए बेहद संवेदनशील होता है। ऐसे में ठंड से इनका बचाव करना बेहद जरूरी है। इस मौसम में सुबह-शाम सैर करने से परहेज करें। धूप खिलने के बाद बाहर निकले। ठंड से बच्चों को बचाएं। सुबह शाम खासतौर पर उनका ख्याल रखें। बच्चों की देखरेख को नजरअंदाज न करें वरना परेशानी बढ़ सकती है। सुबह टहलने वाले लोग भी अपना ख्याल रखें।कोहरे में टहलना दिल के लिए ठीक नहीं है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking