News Addaa WhatsApp Group Join करें

विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा कार्यक्रम के जरिये योजनाओं के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 7, 2024  |  6:49 PM

126 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा कार्यक्रम के जरिये योजनाओं के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

रामकोला/कुशीनगर । विकसित भारत संकल्प विकास रथ यात्रा के तहत स्थानीय विकास खण्ड के बिहुली सोमाली उर्फ हनुमानगंज ग्राम पंचायत में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी जी की गारंटी रथ की गारंटी है कि कोई भी गरीब या असहाय पैसे के अभाव में नही मरेगा। आयुष्मान कार्ड से पांच लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दस लाख एवं विधायक निधि से 25 लाख तक की इलाज की मुफ्त व्यवस्था है और भूखे न सोये इसके लिए राशन है। भाजपा सरकार में जो धन चलता है वह सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचता है और कांग्रेस सरकार में ऐसा नहीं होता था। विशिष्ट अतिथि रामकोला चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार स्वयं चल कर लोगों के दरवाजे तक पहुँची है। यह मोदी सरकार की गारंटी वाला रथ है।इसके जरिये सभी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। सभी विभाग के अधिकारी यहां उपस्थित है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज आप चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा हुआ है। संकल्प यात्रा का उद्देश्य, गांव को पूर्ण विकसित बनाना है।महिला एवं बाल विकास के सहयोग से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्चन और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में शैलेश सिंह, राजन चौबे, आशीष तिवारी, रिषु शुक्ल,मनोज गोविंद राव, प्रेम तिवारी, मृत्युंजय गोविंद राव, प्रमोद जायसवाल, आलोक गुप्ता सभासद, विकास जायसवाल, राजन गोविंद राव, अभिषेक शुक्ला, सुमंत गोंड, मुसाफिर अंसारी, ग्राम प्रधान राम सूरत यादव के अलावा मानवेंद्र राय, डॉ हीरालाल, प्रेमचंद गौतम, अरविंद शुक्ल, सुरेश गुप्ता, कन्हैया बाबू, लाल बहादुर वर्मा, समीम अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण तथा कृषि विभाग , स्वास्थ्य विभाग समेत कुल 16 विभाग में से 13 विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking