News Addaa WhatsApp Group Join करें

भगवानपुर में तेज आवाज से बिस्फोट होने से सहमें लोग, मौके पर मची अफरा- तफरी

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 12, 2022  |  8:05 PM

1,218 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भगवानपुर में तेज आवाज से बिस्फोट होने से सहमें लोग, मौके पर मची अफरा- तफरी

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भगवानपुर में शनिवार की दोपहर एक घर के बगल में तेज धमाके के साथ विस्फोट होने पर गांव में अफरातफरी मच गयी। धमाके की चिन्गारी से बगल में रखे खरई के बोझे में आग लग गयी जिसे गांव के लोगों ने बुझाया। गांव में तेज धमाके के बाद दिखी बस्तु को हैण्डग्रेनेड होने तो कोई बम आदि तीब्र प्रकार के विस्फोटक होने की पूरे क्षेत्र में चर्चा होने लगी। मौके पर प्लास्टिक के गुब्बारे के सामान पिन लगे गोले से विस्फोटक बस्तु मिली है। मौके पर हनुमानगंज पुलिस सहित अन्य उच्चाधिकारियों के पहुंचने की सूचना मिल रही है।

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

शनिवार की दोपहर बाद हनुमानगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रज्जाक अंसारी के घर के बगल में अचानक तेज धमाका हुआ। आस- पास अफरा- तफरी मच गई। लोग एकाएक घरों से निकलकर धमाका वाले जगह पर पहुंच गये जहां बिस्फोट के बाद निकली चिन्गारी से एक ब्यक्ति के खरपतवार में आग लग गयी जिसे ग्रामीणों ने बुझाया। विस्फोटक बस्तु के अगल- बगल छर्रे भी विखरे पड़े थे। मौके से प्लास्टिक के चादर में छोटे गुब्बारे के समान पीन लगा हुआ सामान देखा गया। देखने से हैण्ड ग्रेनेड के आकार की बनी बस्तु का बम होने का कयास लगाया जा रहा है। घर वालों से पुछे जाने पर उनको कोई जानकारी नहीं होने की बात बताई जा रही है। सूचना पर हनुमानगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। फोरेंसिक टीम व पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों की मौके पर पहुंचने की सूचना मिल रही है। सवाल यह है कि सेना या युद्ध के समय प्रयोग होने वाली बिस्फोटक इस इलाके में कैसे पहुंचा? इसके पीछे किसी संगठन का तार तो नहीं जुड़ा हुआ है इन तमाम सवालों का जबाब जांच होने के बाद ही पता चल पायेगा फिलहाल पूरे जनपद में इस घटना को लेकर तमाम चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…

विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री
विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking